Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टाइम के कवर पर आमिर

amir on time cover


1 सितम्बर 2012

वाशिंगटन।  प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चर्चित टीवी कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' की अपार सफलता को देखते हुए उन्हें अपने मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया है। आमिर का यह कार्यक्रम देश के ज्वलंत मुद्दों और उनके निदान पर केंद्रित है।


अमेरिका पत्रिका के 10 सितम्बर के एशिया संस्करण के आवरण पृष्ठ पर उनकी तस्वीर के नीचे कुछ पंक्तियां लिखी गई है, "वह भारत की सामाजिक समस्याओं को उठाकर बॉलीवुड के सांचे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। क्या एक कलाकार देश को बदल सकता है?"


टाइम्स के बॉबी घोष ने आमिर की कहानी 1988 की उसकी जबरदस्त हिट रही फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से शुरू की है और लिखा है कि 47 वर्षीय अभिनेता ने पिछले एक दशक में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में कई फिल्में दीं।


घोष ने लिखा, "अब अपने नए टेलीविजन कार्यक्रम सत्यमेव जयते के साथ उसने व्यवसाय की चिंता को छोड़कर दिल की बात सुनी है। और इसके साथ ही देश के पहले सुपरस्टार एक्टिविस्ट की छवि बनाई है।"


टेलीविजन कार्यक्रम के बारे में उन्होंने लिखा, "यह कार्यक्रम एक तरह से पत्रकारिता है। इसमें देश की क्रूड़ सामाजिक समस्याओं को उभारा जाता है।" आमिर इस कार्यक्रम के निर्माता, रचनाकार और प्रस्तोता हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी सुपरस्टार की छवि का निवेश किया है।


घोष ने लिखा, "यह कार्यक्रम एक साहसिक कदम है, जिससे आमिर की सख्सियत को नुकसान हो सकता है। कार्यक्रम में देश की उन क्रूर सच्चाई को उभारा गया है, जिससे आम तौर पर उनके प्रशंसक आमिर की फिल्मों में दूर रहते हैं।"


आमिर के इस कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दे सामने लाए गए हैं। इस कार्यक्रम की पहली कड़ी में कन्या भ्रूण हत्या पर रोशनी डाली गई थी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में दिखाए गए कई ज्वलंत सामाजिक मुद्दे ने दर्शकों को जानकारी और शिक्षा देने के अलावा उनके दिलों को भी छुआ।


13 कड़ी वाले 'सत्यमेव जयते' कार्यक्रम की समाप्ति समानता के अधिकार के मसले के साथ समाप्त हुई।


टाइम पत्रिका ने इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को अपने आवरण पृष्ठ पर जगह दी थी।

 

More from: samanya
32570

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020