Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ, जया ने पत्रिका के लिए फोटो खिंचाई

amitabh bachchan and jaya bachchan have-photoshoot for magzine

20 अक्टूबर 2012


मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने एक लोकप्रिय पत्रिका के लिए फोटो शूट करवाया है। 70 वर्षीय अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ 'हैलो' पत्रिका के लिए एक फोटो शूट करवाया है। अब्बू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों में राम शेरगिल ने शानदार फोटो लिए। आप इन्हें जल्द ही देख सकेंगे।"


अमिताभ और जया ने वर्ष 1973 में शादी की थी। उनके श्वेता और अभिषेक दो बच्चे हैं। उनकी नातिनों का नाम नव्य नवेली और अगस्त्य है, जबकि पोती का नाम आराध्या है।


अमिताभ ने हाल ही में अपना 70वां जन्मदिन मनाया था।

 

More from: samanya
33485

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020