Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिस्र अमिताभ में देखता है भारत

amitabh-bachchan-bollywood-26042014
26 अप्रैल 2014
काहिरा|
महानायक अमिताभ बच्चन मिस्र में लोकप्रिय हैं, यह जानी हुई बात है। लेकिन कोई मिस्र जाकर ही अहसास कर सकता है कि पिरामिडों के इस देश में अमिताभ कितने लोकप्रिय हैं।

आईएएनएस संवाददाता के काहिरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते ही एक स्थानीय मार्गदर्शक ने कुछ इस तरह से स्वागत किया, "मिस्र में स्वागत है, मेरे भारतीय दोस्त! आप अमिताभ बच्चन के देश से हैं।"

इस उत्तर अफ्रीकी देश में अमिताभ की लोकप्रियता के बारे में पूछने पर उसने कहा, "हमारे लिए, अमिताभ बच्चन भारत हैं और भारत अमिताभ बच्चन हैं। मेरी उम्र अब 34 साल है, लेकिन मैं 16-17 साल से अमिताभ बच्चन की फिल्में देख रहीं हूं।"

सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में पूछने पर मार्गदर्शक ने कहा, "हां, सलमान एक एक्शन हीरो हैं लेकिन अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन हैं।"

अकेली मार्गदर्शक ही नहीं, काहिरा से लेकर अलेक्जेंड्रिया से लक्सोर और हुरघदा तक, हावईअड्डे के कुलियों से लेकिन होटल के बैरों और दुकानदारों से लेकर टैक्सी चालकों तक, भारत के नाम पर हर किसी की जुबां पर बॉलीवुड महानायक का ही नाम आया।
More from: samanya
36732

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020