Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ श्रीदेवी एक साथ डांस करेंगे माइकल जैक्सन के गीतों पर

amitabh sridevi in kbc set


30 सितम्बर 2012

नई दिल्ली। लम्बे समय बाद श्रीदेवी और अमिताभ एक बार फिर से साथ दिखेंगें। और साथ ही माइकल जैक्सन के गानों पर डांस भी करेंगे। खबर है कि टेलीविजन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री श्रीदेवी एक साथ मंच पर दिवंगत गायक माइकल जैक्सन के गीतों पर थिरकते नजर आएंगे। श्रीदेवी, जैक्सन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और अमिताभ ने जब उनसे महान पॉप स्टार के गीतों पर नृत्य करने को कहा तो, वह खुशी-खुशी तैयार हो गईं। लेकिन उन्होंने अमिताभ के सामने अपने साथ नृत्य करने की शर्त रखी।


अभिनेत्री 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' के प्रचार के लिए पहुंची थी। फिल्म में अमिताभ ने भी छोटी सी उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म पांच अक्टूबर का प्रदर्शित होगी।


अमिताभ-श्रीदेवी वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'खुदा गवाह' में आखिरी बार एक साथ नजर आए थे।


 

More from: samanya
33119

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020