Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पोलियो उन्मूलन में योगदान के लिए पुरस्कृत होंगे अमिताभ

polio amitabh, amitabh to be awarded for contribution in polio eradication

6 अप्रैल 2012
 
मुम्बई |  बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन पोलियो के खिलाफ अभियान में यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उन्हें पोलियो उन्मूलन सम्बंधी उनके कार्यो के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैंने यूनिसेफ का दूत होने के नाते पोलियो के खिलाफ लड़ाई के लिए जो काम किया, उसके लिए यह संगठन मुझे सम्मानित करेगा। आप जानते हैं कि पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में हमने अपेक्षाकृत उत्साहजनक उपलब्धियां हासिल की हैं।"

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने फरवरी में पोलियो क्षेत्र वाले देशों की सूची से भारत का नाम हटा दिया था। अमिताभ को खुशी है कि पिछले साल देश में पोलियो का एक भी मामला नहीं मिला।

उन्होंने कहा, "पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होने के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे एक साल तक देश में इस बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया। बरसों तक इस बीमारी की चपेट में रहे हमारे देश के लिए यह अद्भुत उपलब्धि है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय व यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक एवं ग्रामीण शोध संस्थान ने एक अध्ययन किया था। इसके मुताबिक निचले सामाजिक-आर्थिक तबके के पांच साल उम्र के बच्चों के 73.6 प्रतिशत अभिभावकों को अमिताभ वाला पोलियो टीवी विज्ञापन याद है।

More from: samanya
30360

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020