Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रामलीला मैदान से बजेगा अन्ना हजारे का बिगुल !

anna on ramlila ground
8 अगस्त 2011
 
नई दिल्ली। आखिरकार अब यह तय हो गया है कि अन्ना हजारे जंतर मंतर पर अनशन नहीं करेंगे। 16 अगस्त से अन्ना का आंदोलन दिल्ली के रामलीला मैदान से परवान चढ़ेगा। उसी रामलीला मैदान से, जहां हाल में बाबा रामदेव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। अन्ना हजारे के 16 अगस्त से प्रस्तावित अनशन को रामलीला मैदान पर करने के लिए एमसीडी ने अनुमति दे दी है।

वैसे, अन्ना एंड टीम को अभी पुलिस से इजाजत मिलना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें रामलीला मैदान पर अनशन करने की इजाजत मिल सकती है। रविवार को जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे के करीबी अरविंद केजरीवाल ने कहा,'जंतर-मंतर पर पुलिस के इनकार के बाद अनशन के लिए हमने रामलीला मैदान पर अनुमति मांगी थी।

गौरतलब है कि पिछली बार अप्रैल में जंतर मंतर पर अन्ना के समर्थन में दो लाख लोग जुट गए थे। 8 जून को जब अन्ना राजघाट पर एक दिन के अनशन पर बैठे, तो पांच हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ समर्थन में आ जुटी थी।

More from: Khabar
23469

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020