Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आधी जीत हुई है, पूरी बाकी : अन्ना हजारे

anna hazare after parliament pass his janlok pal bill

28 अगस्त 2011

नयी दिल्ली। गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने 12 दिन से जारी अपना अनशन आखिरकार तोड़ दिया है। रामलीला मैदान में आज सुबह दस बजे इतिहास का गवाह बने लाखों लोग, जब अन्ना ने 5 साल की बालिका सिमरन के हाथों नीबू पानी पीकर अनशन खत्म कर दिया। इस दौरान कई दूसरे बच्चे भी मंच पर मौजूद थे। इसके अलावा डॉक्टर त्रेहन भी वहीं मौजूद थे।

इससे पहले कल संसद के दोनों सदनों में शनिवार को लोकपाल मुद्दे पर अन्ना हजारे की मांगों के अनुरूप लाए गए प्रस्ताव पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पत्र लेकर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख, सांसद संदीप दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार सीधे रामलीला मैदान पहुंचे और उन्होंने 12 दिनों से अनशन पर बैठे गांधीवादी अन्ना हजारे को पत्र सौंपा।

 

More from: samanya
24239

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020