Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अन्ना हजारे बीमार, अभियान में नहीं होंगे शामिल

anna-hazare-sick-05201113

13 मई 2011

पणजी। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भीषण गर्मी के कारण बीमार हो गए हैं। वह जन लोकपाल विधेयक के लिए गोवा से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल नहीं हो सकेंगे। आयोजकों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने यहां कहा कि वरिष्ठ गांधीवादी अन्ना हजारे बीमार हैं, इसलिए भ्रष्टाचार निरोधक कड़े कानून के लिए चलाया जाने वाला राष्ट्रव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान अभी शुरू नहीं हो पाएगा।

स्वामी अग्निवेश एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ एक रैली को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा, "माना जा रहा था कि अन्ना हजारे इस कार्यक्रम में आएंगे लेकिन भीषण गर्मी के कारण वह बीमार हो गए हैं। इसलिए वह राष्ट्रव्यापी अभियान में भी शामिल नहीं होंगे।"

More from: Khabar
20721

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020