Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुशासित जीवन है अन्ना हजारे की तंदुरुस्ती का राज

anna health secrets

27 अगस्त 2011

नई दिल्ली। प्रभावी लोकपाल विधेयक के लिए गत 12 दिनों से अनशन पर बैठे गांधीवादी अन्ना हजारे ने केवल पानी पीकर अपनी जिस ऊर्जा का परिचय दिया है उसने डॉक्टरों और आम लोगों को जहां हैरत में डाला है वहीं गांधीवादी के करीबी सहयोगियों का मानना है कि उन्होंने अपने अनुशासित जीवन और आत्म नियंत्रण से यह शक्ति पाई है।

अन्ना हजारे के लम्बे समय के एक सहयोगी ने आईएएनएस से कहा, "यह आत्म-नियंत्रण की प्रक्रिया है जिसका अन्ना हजारे ने अनुसरण किया है। यह उनके लिए नया नहीं है क्योंकि उन्होंने हमेशा एक अनुशासित जीवन व्यतीत किया है।"

उन्होंने बताया कि गांधीवादी जब अनशन पर नहीं होते हैं तो वह भोजन में दूध, फल, दलिया और सादी खिचड़ी लेते हैं। यही नहीं ज्यादातर वह साधारण भोजन करने से भी बचते हैं।

सहयोगी ने बताया, "वह कभी चाय नहीं पीते।" सहयोगी के मुताबिक वह दिन में कम से कम दो घंटे नियमित रूप से योग करते हैं जो उन्हें इस अवस्था में भी तंदुरुस्त रखता है।

इस पूर्व सैन्य कर्मी की एक सख्त और अनुशासित जीवन शैली ने उनके लक्ष्य को हासिल करना सम्भव बनाया।

उन्होंने बताया, "वह केवल दिन में भोजन करते हैं।"

More from: Khabar
24243

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020