Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुंबई में कश्मीरी खाने में खोए डी नीरो

anupam-kher-bollywood-13112013
13 नवंबर 2013
मुंबई|
यहां दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल के दौरे पर पहुंचे हॉलीवुड सितारे रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम की मां द्वारा बनाए गए कुछ पारंपरिक कश्मीरी पकवानों का जमकर लुत्फ उठाया।

अनुपम ने कहा, "मेरी मां और चाची ने रॉबर्ट के लिए पारंपरिक कश्मीरी खाना बनाया। वह भी नि:संकोच इनका लुत्फ उठाते दिखे।"

डी नीरो और अनुपम खेर हॉलीवुड फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में साथ काम कर चुके हैं। डी नीरो गोवा में होने वाले 'थिंक' महोत्सव के लिए भारत आए हुए थे। उन्होंने अनुपम के आग्रह पर अचानक रविवार को मुंबई स्थित उनके घर का दौरा किया।

अनुपम ने कहा, "जब उन्होंने मुझे भारत के उनके दौरे के बारे में बताया तो मैंने उनसे कुछ ही घंटों के लिए सही लेकिन मुंबई में भी आने का आग्रह किया। मैं उन्हें अपना एक्टिंग स्कूल दिखाना चाहता था। वह खुशी-खुशी मान गए। वह शाम पांच से रात नौ बजे तक मेरे स्कूल में थे। मुंबई में उनकी मेहमानवाजी करना हर्ष की बात है।"

वहीं, अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में रॉबर्ट डी नीरो से मिलने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर और सिंकदर खेर सरीखे युवा बॉलीवुड सितारे भी फटाफट पहुंचे। 'रैगिंग बुल' सितारे डी नीरो ने इस मौके पर अनुपम के स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी संबोधित किया।

अनुपम ने कहा, "मैंने उन्हें इसके बारे में नहीं बताया था कि उनसे मिलने कौन आ रहा है। जब उन्होंने अभिनय के इस देवता को अंदर आते देखा तो कुछ शिक्षक तो करीब करीब बेहोश ही हो गए।"
More from: samanya
35586

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020