Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुराग की फिल्म 'अग्ली' है भावुक

anurag next movie is emotional


30 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्म 'अग्ली' का निर्देशन कर रहे निर्देशक अनुराग कश्यप इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते। हालांकि, उनके मुताबिक यह एक भावुक फिल्म है। 40 वर्षीय अनुराग ने कहा, "यह रोमांचक के साथ-साथ एक बेहद भावुक फिल्म है। मैं इसके बारे में किसी को ज्यादा नहीं बताना चाहता और हमेशा से इसके बारे में शांत रहना चाहता था।"


फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने अतीत में देखता है और यह महसूस करता है कि उसका कोई भी सपना पूरा नहीं हुआ। फिर ऐसा कुछ होता है जिससे उसे यह महसूस होता है कि वह और उसकी नैतिकता बेहद कमजोर रही है।"


'अग्ली' के कुछ दृश्यों को फिल्माया जा चुका है और यह 2013 के मध्य में प्रदर्शित होगी।

 

More from: samanya
33926

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020