Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अर्जुन कपूर ने अपनी फैन को गिफ्ट में दिया परफ्यूम

arjun kapoor utv stars live with my life

 
29 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता अर्जुन कपूर को हाल ही में अपनी एक प्रशंसिका अमूल्या दलवी से मिलने का मौका मिला। अर्जुन ने जब अमूल्या को गले से लगाया तो अमूल्या को अर्जुन के परफ्यूम से प्यार हो गया। इस पर अर्जुन ने अमूल्या को अपना परफ्यूम तोहफे में दे दिया। अमूल्या इस बात से फूली नहीं समा रही थीं कि अर्जुन से उनकी आमने-सामने मुलाकात हो रही थी। अर्जुन ने उन्हें गले लगाता तो अमूल्या ने उन्हें यह कहते हुए छोड़ने से इंकार कर दिया कि उन्हें उनका परफ्यूम काफी पसंद आ गया है।


इसके बाद अर्जुन ने अपने स्पॉट ब्वाय को कहा कि वह जाकर उनका परफ्यूम लेकर आए और फिर उन्होंने उसे अमूल्या को तोहफे में दे दिया।


अमूल्या को यूटीवी स्टार्स शो 'लिव माई लाइफ-2' के अंतर्गत अर्जुन से मिलने का मौका मिला था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चुना गया भाग्यशाली प्रशंसक अपने चहेते कलाकार के साथ एक दिन गुजार सकता है।


 

More from: Khabar
33561

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020