Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अर्जुन मुंडा की सेहत में सुधार

arjun munda better health

10 मई 2012

रांची। रांची हवाईअड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने वाले झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि हादसे में घायल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बरकुवर गागराय को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। मुंडा को यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल से जारी बुलेटिन में कहा गया, "अस्पताल में भर्ती कराए गए मुंडा और अन्य की हालत में सुधार हो रहा है। दुर्घटना में घायलों में से एक भाजपा के विधायक बरकुवर गागराय को शुक्रवार शाम छुट्टी दी जा सकती है।"

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, "तीन अन्य की तुलना में मुंडा, उनके सुरक्षा अधिकारी मनोज सिंह एवं पायलट कैप्टन वी.के. सिंह को अधिक चोटें लगी हैं।"

सूत्र ने बताया, "क्रैश लैंड के बाद हेलीकॉप्टर उसी तरफ गिरा जिधर मुंडा बैठे थे। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से पहले मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और गागराय को निकाला गया। मुंडा को हवाईअड्डे के सुरक्षा अधिकारियों की मदद से निकाला गया। उनका हाथ हेलीकॉप्टर में फंस गया था।"

सूत्र ने बताया कि मुंडा को इलाज के लिए अस्पताल में कुछ दिन तक रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अयोध्यानाथ मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, "मुंडा ने राज्य की जनता के नाम संदेश में कहा है कि वह ठीक हैं।"

मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपोलो अस्पताल में सुबह कुछ लोगों से मुलाकात भी की।

मुंडा एक कार्यक्रम में भाग लेने सरायकेला खरसावा जिला जा रहे थे, जब हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई और इसे रांची लौटना पड़ा। इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए।


 

More from: Khabar
30701

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020