7 जनवरी 2013
मुम्बई। अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि नाइटक्लब जल्द बंद कर देने से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध नहीं रुकेंगे। राजधानी में 16 दिसम्बर को चलती बस में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाइटक्लबों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें दिल्ली के होटल सम्राट स्थित अर्जुन का नाइटक्लब 'लैप' भी है। अभिनेता का कहना है कि प्रतिबंध की वजह से नाइटक्लब घाटे में चल रहा है, जबकि इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकेंगे नहीं।
उन्होंने कहा, "कई लोग मानते हैं कि लोग शराब पीकर बाहर आएंगे तो कुछ गलत करेंगे, लेकिन वे दुष्कर्मी नहीं होते। दुष्कर्मी वे होते हैं जो मानसिक रूप से बीमार होते हैं। इस तरह प्रतिबंध लगाना गलत है।"
उल्लेखनीय है कि 16 दिसम्बर की वारदात के बाद प्रशासन ने कई नाइटक्लब को रात एक बजे बंद कर देने के आदेश दिए, जबकि 'लैप' जैसे कुछ नाइटक्लब रात तीन बजे तक खुले रहते हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।