Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इंकार' में पति के अभिनय पर फिदा मेहर

arjun s wife like arjun acting in inkaar

 
16 जनवरी 2013

मुम्बई। मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'इंकार' में उनके अभिनय ने उनकी पत्नी मेहर जेसिया को उनका कायल बना दिया है। फिल्म के विशेष शो के बाद मेहर ने अर्जुन के अभिनय की दिल खोलकर की तारीफ की।


मॉडल व पूर्व मिस इंडिया मेहर ने कहा, "मुझे अर्जुन पर गर्व है। मुझे फिल्म अच्छी लगी। यह बहुत अलग किस्म की है। निर्देशक सुधीर मिश्रा ने बहुत अलग तरह का काम किया है और फिल्म का विषय काफी बोल्ड है।"


फिल्म की कहानी कार्यस्थलों पर होने वाले यौन शोषण पर आधारित है। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


सुधीर 'हजारों ख्वाहिशें ऐसीं', 'खोया खोया चांद' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।


'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'ये साली जिंदगी' में भी सुधीर की पसंदीदा अभिनेत्री चित्रांगदा ने अभिनय किया था।


'इंकार' 18 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।

 

More from: samanya
34366

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020