Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अरुणिमा की हालत स्थिर, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

arunima-s-condition-is-stable-04201119

19 अप्रैल 2011

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने मंगलवार को कहा कि बीते सप्ताह उचक्कों से हाथापाई के दौरान रेलगाड़ी से गिरकर अपना एक पैर गंवाने वाली राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा की हालत स्थिर बनी हुई है।

अरुणिमा का इलाज एम्स के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। उन्हें सोमवार रात एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान अरुणिमा के उस पैर में संक्रमण फैल गया था, जो दुर्घटना के दौरान कट गया था।

इस टांग को संक्रमण से बचाने के लिए लखनऊ में अरुणिमा का दूसरी बार ऑपरेशन किया गया था।

ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख एम.सी. मिश्रा ने बताया, "अरुणिमा का इलाज हड्डी विभाग में किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। उनके शरीर में हीमोग्लोबीन का स्तर आश्चर्यजनक रूप से निचे गिर गया था। इसके बाद उन्हें प्लाजमा देने के अलावा खून भी चढ़ाया गया था।"

खेल मंत्रालय ने अरुणिमा को बेहतर से बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया था। खेल मंत्री अजय माकन ने सोमवार को लखनऊ में अरुणिमा से मुलाकात की थी।

माकन ने अरुणिमा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने की बात कही थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पहल करते हुए अरुणिमा को हवाई मार्ग से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की थी।

उल्लेखनीय है कि अम्बेडकर नगर जिले की अरुणिमा को कुछ लोगों ने चलती रेलगाड़ी से उस समय नीचे गिरा दिया था जब वह लखनऊ से नई दिल्ली आ रही थीं।

इसी दौरान उन लोगों ने अरुणिमा के गले की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया था। अरुणिमा ने इसका विरोध किया था और उन्हें इसका खामियाजा अपना एक पैर गंवाकर भुगतना पड़ा।

More from: Khabar
20123

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020