Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बिग बॉस' से बाहर हुए असीम त्रिवेदी

asim out from big boss


 3 नवंबर 2012

मुम्बई। कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 6' से बाहर हो गए। अभी तक पिछले तीन सप्ताह के दौरान एक-एक सदस्य बेघर होते आए हैं।

इस बार बेघर होने के लिए जिनका नामांकन हुआ था उनमें त्रिवेदी के अलावा गुलाबी गैंग की संपत लाल, मॉडल करिश्मा कोटक और हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी शामिल थीं।

इस रिएलिटी शो की शुरुआत 15 प्रतिभागियों के साथ हुई थी जिसमें से चार अभी तक बेघर हो चुके हैं। त्रिवेदी से पहले इसमें भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव, मार्शल आर्टिस्ट काशिफ कुरैशी एवं अभिनेत्री सायंतनी घोष शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले के नेतृत्व में पांच हजार कार्यकर्ताओं ने 25 अक्टूबर को बिग बॉस के लोनावाला स्थित घर पर पहुंच गए थे और असीम त्रिवेदी को बेघर करने की मांग की थी। त्रिवेदी ने संविधान और अन्य प्रतीकों के निंदात्मक कार्टून बनाए थे।


 

More from: Khabar
33616

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020