Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गायक बनकर आश्चर्यचकित था : आयुष्मान

ayushmaan khurana happy from singing

 
3 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में न सिर्फ अभिनय के लिए वाहवाही लूटी बल्कि गायकी के लिए भी उनकी खासी प्रशंसा हुई। आयुष्मान का कहना है कि गायक बनाना उनके लिए थोड़ा हैरान करने वाला था। 28 वर्षीय अभिनेता ने ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकादमी अवार्ड्स के मौके पर कहा, "यह हैरान करने वाला था। मैं मुम्बई अभिनेता बनने आया था लेकिन अभिनेता के साथ-साथ गायक भी बन गया। यह मेरे लिए बड़ा आश्चर्य था।"


आयुष्मान ने फिल्म का 'माही द रंग' गीत गया था। जब उनसे पूछा गया गीत की सफलता को देखते क्या वह संगीत एल्बम निकालने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने रूखेपन से मना कर दिया।


उन्होंने कहा, "गैर-फिल्मी संगीत भारत में अधिक नहीं चलता। यह 90 के दशक में चलता था, जब लक्की अली और अलिशा चिनॉय जैसे गायक गाते थे। लेकिन इस वक्त केवल फिल्मी संगीत काम करता है और मैं केवल फिल्मों के लिए गाऊंगा।"


आयुष्मान इस वक्त 'हमारा बजाज' और 'नौटंकी साला' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

More from: Khabar
33158

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020