Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तकनीकी रूप से ज्यादा बेहतर है नया 'महाभारत' : निधि

b-r-chopra-bollywood-14092013
14 सितम्बर 2013
नई दिल्ली|
बी.आर.चोपड़ा के 'महाभारत' की तुलना में नया 'महाभारत' तकनीकी रूप से कहीं ज्यादा बेहतर होगा। यह कहना है नए शो की वेशभूषा डिजाइनर निधि यशा का। उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने शो को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निधि ने आईएएनएस को बताया, "पुराने 'महाभारत' की तुलना में अब हम हर क्षेत्र में तकनीकी तौर पर बहुत बेहतर हैं। मैं पुराने 'महाभारत' पर टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि तब मैं बहुत छोटी थी। लेकिन हमने बेहतर गुणवत्ता के लिए हर क्षेत्र में हर संभव प्रयास किया है।"

पौराणिक धारावाहिकों में अधिकतर भारी-भरकम वेशभूषा होती है और इन परिधानों को पहनने लायक बनाने के लिए तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।

'शोभा सोमनाथ की' और 'देवों के देव महादेव' जैसे धारावाहिकों के लिए वेशभूषा डिजाइन कर चुकीं निधि ने बताया, "वजन कम करने के लिए तकनीकों का प्रयोग किया गया है। हमने कुछ अभ्यास और कार्यशालाएं कीं जिसमें कलाकारों ने अपनी वेशभूषा में अभ्यास किया।"

16 सितंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होने जा रहे नए 'महाभारत' में शांतनु की भूमिका समीर धर्माधिकारी निभाएंगे। इसी प्रकार सत्यवती की भूमिका शयंतनी घोष, भीष्म की आरव चौधरी, दुर्योधन की अर्पित रंक और परशुराम की भूमिका पुनीत इस्सर निभाएंगे। शकुनी का किरदार प्रणीत भट्ट निभाएंगे जबकि कृष्ण की भूमिका निभाएंगे सौरभ जैन। रतन राजपूत जहां अंबा का किरदार निभाएंगी वहीं पूजा शर्मा द्रौपदी की भूमिका अदा करेंगी।

निधि ने बताया कि कार्यक्रम के अधिकतर कलाकार बहुत ही पेशेवर हैं।

निधि ऑस्कर विजेता वेशभूषा डिजाइनर भानु अथइया के साथ काम कर के काफी खुश हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनका मार्गदर्शन मिला।"
More from: Khabar
35207

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020