Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शिशु का शव 5 साल फ्रीजर में रखा

baby body, baby, baby body in freezer, baby body kept in freezer five years
4 अप्रैल 2012
मास्को |  रूस की एक महिला को अपने नवजात शिशु की हत्या करने व उसका शव पांच साल तक फ्रीजर में रखने का दोषी पाया गया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक उत्तरी रूस के अर्खान्गेलस्क की एक अदालत ने पाया कि 37 वर्षीया ल्यूदमिला स्मिरनोवा ने जनवरी 2007 में अपने घर पर एक बेटी को जन्म दिया था बाद में उसने उसे एक कपड़े में दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद महिला ने शिशु का शव डीपफ्रीज में रख दिया और 29 दिसम्बर, 2011 तक यह वहीं रखा रहा। बाद में महिला के पुरुष साथी ने उसे मांस समझकर वहां से बाहर निकाला।

स्मिरनोवा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

स्मिरनोवा के दो और बच्चे होने की बात ध्यान में रखते हुए उसे अदालत ने 22 महीने की कैद की स्थगित सजा सुनाई है। इसके तहत दोषी को कोई अन्य अपराध करने की सूरत में ही जेल भेजा जाता है।

More from: samanya
30300

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020