Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बप्पी लाहिरी ने किशोर कुमार को दी श्रृद्धांजलि

bappi lehrai its rocking dard e disco

6 नवंबर 2012

मुम्बई।  संगीतकार बप्पी लाहिरी ने फिल्म 'इट्स रॉकिंग दर्द-ए-डिस्को' में विस्तृत भूमिका अदा की है। बप्पी ने कहा कि उन्होंने अपनी इस भूमिका को अपने दिवंगत मामा महान गायक किशोर कुमार को समर्पित किया है। 59 साल के बप्पी ने कहा, "मैंने इससे पहले भी 'मैं और मिसेज खन्ना', 'ओम शांति ओम' और 'कलाकार' में काम किया है। ये अतिथि भूमिकाएं थीं लेकिन किसी फिल्म में मेरी विस्तृत भूमिका पहली बार है। मैं अपने मामाजी किशोर कुमार के लिए 'इट्स रॉकिंग दर्द-ए-डिस्को' काम किया है। मैंने इस भूमिका को अपने मामा को समर्पित किया है।"


बप्पी ने कहा कि 'इट्स रॉकिंग दर्द-ए-डिस्को' में एक संदेश है। उन्होंने कहा, "इस फिल्म के जरिए दुनिया को एक अच्छा संदेश दिया गया है। यह सिर्फ डिस्को पर बनी फिल्म नहीं है। इस फिल्म में डिस्को को गानों और अंत तक सीमित रखा गया है।"


बप्पी को 'डिस्को डांसर', 'थानेदार', 'साहेब', 'नमक हलाल', 'टैक्सी नम्बर 9211' और 'डर्टी पिक्चर' में शानदार संगीत देने के लिए जाना जाता है।


 

More from: samanya
33664

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020