Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बज्मी को सलमान से तारीखें मिलने का इंतजार

bazmi wating for salmaan dates

29 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं, लेकिन वह अब भी अभिनेता सलमान खान से तारीखें मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 'नो एंट्री में एंट्री' वर्ष 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' का दूसरा संस्करण है। इस फिल्म में सलमान, अनिल कपूर और फरदीन खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।


बज्मी ने  बताया, "मैं सलमान से शूटिंग की तारीखें मिलने का इंतजार कर रहा हूं। वह अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं से घिरे हुए हैं। जनवरी 2013 के पहले सप्ताह में हम सलमान से मुलाकात करेंगे और तारीखें तय करेंगे।"


हालांकि 'नो एंट्री में एंट्री' में एक बार फिर से सलमान, अनिल और फरदीन की तिकड़ी नजर आएंगी, लेकिन अभी तक अभिनेत्री के सम्बंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है।


बज्मी को उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग 2013 के मध्य तक शुरू हो जाएगी।


 

More from: samanya
34226

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020