Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ ने सुनील गावस्कर को भारत का महान सपूत बताया

amitabh says sunil gavsakar is great son of india

 
 5 नवंबर 2012

मुम्बई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को भारत का महान सपूत करार दिया है। अमिताभ के मुताबिक गावस्कर देश का मनोरंजन करने वाले अग्रणी लोगों में से रहे हैं और देश को उन पर नाज है। 70 साल के अमिताभ ने ट्वीट किया, "हाल ही में भारतीय क्रिकेट के आइकन सुनील गावस्कर को सम्मानित करने का मौका मिला। यह महान सम्मान की बात है। गावस्कर भारत के महान सपूत हैं।"


अमिताभ ने लिखा है गावस्कर उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने उनके हर जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी हैं।


बकौल अमिताभ, "मेरे जन्मदिन पर हर साल गावस्कर का फोन जरूर आता है। यह बीते 30 साल से जारी है। वह दुनिया में चाहें कही भी हों लेकिन मुझे जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलते।"


 

More from: samanya
33618

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020