Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत यात्रा पर जरदारी के साथ बिलावल भी आएंगे

bilawal bhutto, zardari bilawal, bilawal will also come along with zardari

7 अप्रैल 2012

नई दिल्ली |  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी अपने पिता एवं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ रविवार को भारत यात्रा पर आएंगे। विश्वस्त सूत्रों ने यह खबर दी है। जरदारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के बाद अजमेर रवाना हो जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि 24 वर्षीय बिलावल का नाम प्रधानमंत्री आवास पर होने वाले इस भोज के अतिथियों की सूची में दर्ज है।

सूत्रों ने बताया कि उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और दोनों युवा नेता आपस में बातचीत कर सकते हैं।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बिलावल को 30 दिसम्बर 2007 को पीपीपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस समय वह ऑक्सफोर्ड थे। पिछले वर्ष से बिलावल पाकिस्तान की राजनीति में सक्रिय हैं।

More from: Khabar
30394

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020