Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिपाशा ने जारी की अपनी नई फिटनेस डीवीडी

bipasha release new fitness dvd

23 जनवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी सेहत के प्रति ज्यादा ही जागरूक मानी जाती हैं। ज्यादातर समय वह तैलीय खाने और मिठाईयों से परहेज करती हैं। लेकिन बीते दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने उसूलों को ताक पर रखते हुए गोवा में अपने पसंदीदा चावल के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। अपनी नई फिटनेस डीवीडी जारी करने के बाद बिपाशा ने कहा, "मेरे सभी पत्रकार दोस्तों को पता है कि मैंने लगभग साल भर से चावल खाना छोड़ रखा है। मैं सिर्फ अपने जन्मदिन पर चावल खाती हूं। इस साल भी मैंने अपने जन्मदिन पर जमकर चावल खाया। गोवा में हम सबने प्रॉन करी राइस और बिरयानी खाई।"


बीती सात जनवरी को 34 की हुईं बिपाशा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूरे महीने गोवा में मौज मस्ती की। उनका कहना है कि इस महत्वपूर्ण दिन को वह हमेशा धूमधाम से मनाना पसंद करती हैं।

 

More from: Khabar
34411

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020