28 मई 2012
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पड़ोसी देश नेपाल में जारी संवैधानिक संकट पर चिंता जताई। पार्टी ने इसे गहरा धक्का बताया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा, "नेपाल में बड़ी राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता बड़े मुद्दों पर कोई आम सहमति बनाने में असफल रहे हैं। हालांकि उन्होंने लगातार आश्वासन दिया कि वे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक पूर्ण लोकतांत्रिक संविधान देंगे।"
उन्होंने कहा, "ऐसे वादों को पूरा करने में असफल होने पर नेपाल में शांति, लोकतंत्र, राजनीतिक स्थिरता एवं आर्थिक सम्पन्नता को स्थापित करने के प्रयासों को धक्का लगेगा। "
उल्लेखनीय है कि नेपाल की संवैधानिक सभा का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। इसके पहले उसके कार्यकाल को कई बार बढ़ाया गया था। इस दौरान इस देश में संविधान का निर्माण नहीं हो सका।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।