Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बाबा रामदेव पर न्यायालय के नोटिस से भाजपा में खुशी

bjp-is-happy-with-the-notice-to-centre-and-delhi-govt

6 जून 2011

नई दिल्ली। बाबा रामदेव पर शनिवार मध्यरात्रि की पुलिस कार्रवाई और उन्हें जबरन दिल्ली से बाहर भेजे पर केंद्र तथा दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय से मिले नोटिस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुश है।

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने यहां राजघाट पर कहा, "मेरे पास आपको देने के लिए एक अच्छी सूचना है। सर्वोच्च न्यायालय ने चार जून की घटना का संज्ञान लिया है।"

स्वराज ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र तथा दिल्ली सरकारों से दो सप्ताह के भीतर इसका जवाब देने को कहा है कि यह घटना कैसे और क्यों हुई।

उन्होंने कहा कि यदि कार्यपालिका द्वारा किसी तरह की अतिवादी कार्रवाई की जाती है तो न्यायपालिका को इसे संतुलित करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, "हम न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"

 

More from: Khabar
21362

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020