Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

काका के निधन से बॉलीवुड में शोक

bollywood mourn the death of kaka

18 जुलाई 2012

मुम्बई। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन से हिन्दी फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई है। युवा हो या अनुभवी कलाकार, हर किसी ने काका कहकर पुकारे जाने वाले राजेश के निधन पर दुख जताया है। बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियों ने 69 वर्षीय अभिनेता की मौत पर ट्विटर के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की।

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "राजेश खन्ना ने हमें रोमांस का कै्रश कोर्स दिया है। उन्होंने हमारा एक विशेष चीज से परिचय कराया है, जो हमें अपने आप में अच्छा महसूस कराती है। राजेश खन्ना ने हमें सीखाया कि किस तरह हंसा जाता है। उन्होंने हमारी रोमांस की अवधारणा में आत्म-सम्मान डाल दिया। उनके गीत हमें जीवन के दैनिक संघर्षो को भूला देते हैं।"

माधुरी दीक्षित ने लिखा, "हिन्दी सिनेमा का एक और दिग्गज नहीं रहा। उनके परिवार के साथ हमारी सच्ची सम्वेदनाएं हैं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।"

शिल्पा शेट्टी ने कहा, "अभी-अभी यह दुखद समाचार सुना। इस अपूर्णीय क्षति से निपटने के लिए हमारी प्रार्थना और सम्वेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। राजेश खन्ना आप हमेशा सुपरस्टार रहेंगे।"

मधुर भंडारकर ने लिखा, "स्टारडम का प्रतीक हमारे बीच नहीं रहा। काका जी, न आप जैसा कोई था, ना है और ना कभी होगा। हम आपको बहुत याद करेंगे।"

महेश भट्ट ने कहा, "जब हम कभी किसी अपने को खो देते हैं, तो हमारे अंदर भी कुछ मर जाता है। हमारी पीढ़ी राजेश खन्ना को पसंद करती थी। आज इस रहस्यमय अभिनेता की मौत के साथ हमारे अंदर भी कुछ मर गया है।"

तुषार कपूर ने लिखा, "राजेश जी, हमारे पहले सुपरस्टार नहीं रहे। मैंने उनके साथ फिल्म 'क्या दिल ने कहा' में काम किया और उनसे सिर्फ बातचीत करने से ही बहुत कुछ सीखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

दीया मिर्जा ने कहा, "बाबुमोशाए ईटो भालो भाषा भालो ना...'आनंद', 'कटी पतंग', 'बावर्ची' और बहुत सी और फिल्में...आप क्या विरासत छोड़कर गए हैं। "

मनोज बाजपेयी ने लिखा, "नफरत की दुनिया को छोड़ के प्यार की दुनिया में खुश रहना मेरे यार! मुझे आज भी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' याद है। इसे मैंने बचपन में देखा था। हम आपको बहुत याद करेंगे।"

इनके अलावा पूजा बेदी, दिव्या दत्ता, श्रेयस तलपदे, केन घोष, राहुल बोस, प्रतीक सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने शोक प्रकट किया।

 

More from: samanya
31917

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020