Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड के नए 'गब्बर' हो सकते हैं विवेक ?

bollywood new gabbar can be vivek oberoi in krish-three

1 अक्टूबर 2012


मुम्बई। फिल्म 'क्रिश 3' में नकारात्मक भूमिका निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि उनका किरदार आज के गब्बर सिंह के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। 36 वर्षीय विवेक ने कहा, "मैं 'क्रिश 3' को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। यह वास्तव में एक नकारात्मक किरदार है और यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा किरदार है। यह हमारे समय के गब्बर सिंह की तरह है, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।"


राकेश रोशन निर्देशित 'क्रिश 3' 2006 की सुपरहिट फिल्म 'क्रिश' का अगला संस्करण हैं। इस फिल्म में ऋतिक ने मुख्य भूमिका की है।


विवेक की फिल्म हास्य पर आधारित रोमांटिक फिल्म 'किस्मत, लव, पैसा, दिल्ली' शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। विवेक इसके अलावा 'जिला गाजियाबाद', 'जयंत भाई की लव स्टोरी' में काम कर रहे हैं।


विवेक अलग-अलग विधा की फिल्में करके खुश हैं। उनका कहना है, "अलग-अलग तरह की फिल्में करना अच्छा है। यह मेरे लिए रंगीन और इंद्रधनुषी साल है जहां मैं हर तरह की फिल्म करूंगा। मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं।"


 

More from: Khabar
33142

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020