Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड ने दीं सुरक्षित, शांतिपूर्ण नववर्ष की शुभकामनाएं

bollywood wishes on social media


 
 2 जनवरी 2013

मुम्बई।  बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मित्रों, परिजनों और प्रशंसकों के लिए नव वर्ष पर अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दीं।


अमिताभ बच्चन : सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। आने वाला साल सबके लिए शुभ हो। बीते वर्ष का सबक हम न भूलें।


अनुपम खेर : सभी को नव वर्ष की बधाइयां। प्रेम शांति सबको मिले। महिलाओं का सम्मान करें।


आशा भोंसले : आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं।


लता मंगेशकर : नमस्कार। ट्विटर परिवार को नव वर्ष की बधाईयां। सबको प्यार, शांति और खुशियां मिलें।


अक्षय कुमार : नए साल में अपने बजट में दान कर्म को शामिल करें। देने से कमी नहीं होती। दान करने के बारे में सोचें। नव वर्ष की शुभकामनाएं।


माधुरी दीक्षित : नव वर्ष मंगलमय और भरा पूरा हो।


अभिषेक बच्चन : नया साल सबके लिए सुरक्षित हो। सबको मेरा प्यार।


आर माधवन : ट्विटर के जरिए प्यार भेज रहा हूं। सभी को नए साल की शुभकामनाएं।


करन जौहर, सोनम कपूर, रेसुल पोकुट्टी, मधुर भंडारकर, विवेक ओबेराय, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, अली जफर, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और रवीना टंडन ने भी शुभकामना संदेश दिए।

 

More from: SocialMedia
34236

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020