27 नवंबर 2012
मुम्बई। बॉलीवुड ने 26/11 की चौथी बरसी पर इस घटना में मारे गए लोगों को याद किया और उनकी आत्मा की शांति लिए प्रार्थना की। 2008 में हुआ यह हमला 60 घंटे तक चला था जिसमें 166 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि 300 लोग जख्मी हो गए थे। यह मुम्बई के साथ-साथ देश के लिए बहुत बड़ा सदमा था।
फिल्म अभिनेताओं के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने ट्विटर के जरिए संदेश दिया।
अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने लिखा, " मैं 26/11 में मारे गए एवं कुर्बानी देने वाले लोगों को याद करता हूं। हम यह कभी नहीं भुला पाएंगे।"
अभिनेता शाहिद कपूर ने लिखा, "26/11। इसमें मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। यह दिन नहीं भुलाया जा सकता।"
अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, "मृतकों के लिए प्रार्थना करती हूं।"
इस हमले में अपने बहन और बहनोई खो चुके अभिनेता आशीष चौधरी ने लिखा, "आज के दिन मैं संतों की अपेक्षा उन जवानों, सेना और पुलिसकर्मियों को नमन करूंगा जिन्होंने बिना निजी हित के लड़ाई लड़ी। यही भक्ति है।"
इनके आलावा अभिनेता तुषार कपूर, संगीतकार शंकर महादेवन, रोहित राय अभिनेत्री रवीना टंडन, सारा जैन डायस जैसी अन्य हस्तियों ने भी इस घटना को याद किया।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।