Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

असम में सड़क दुर्घटना, 37 लोगों के मरने की आशंका

bus-accident-in-assam-05201131

31 मई 2011
    
गुवाहाटी। असम में सोमवार देर रात एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 37 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे बाराती सवार थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से लगभग 30 किलोमीटर दूर कामरूप जिले में चाराबारी गांव के निकट सोमवार को रात लगभग 11 बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में दूल्हे की भी मौत होने की आशंका है।

बस गुवाहाटी से नलबारी जिले के तिहू जा रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ए.दास ने बताया, "शादी मंगलवार सुबह होनी थी। बस दूल्हे को लेकर दुल्हन के घर तिहू जा रही थी तभी यह हादसा हो गया।"

More from: Khabar
21162

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020