Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत

bihar, Supaul,Triveniganj,  eight people killed in bihar, bus overturns eight people killed in bihar

9 अप्रैल 2012

सुपौल  |  बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक यात्री बस के सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में 75 से 80 मजदूर सवार थे जो कोरियापट्टी से सहरसा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 पर जदिया गांव के समीप सड़क के किनारे बने गड्ढे में बस पलट गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

रात में हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया, अंधेरे के कारण बस के नीचे दबे यात्रियों को निकालने में काफी परेशानी हुई।

सुपौल के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि अब तक आठ यात्रियों के मरने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां दो की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बस का चालक और सहचालक फरार बताए जा रहे हैं।

More from: Khabar
30400

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020