Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गणेश उत्सव मनायें पर रखे दूसरों का ख्याल: गोविंदा

celebrate ganesha festival with enthusiasam also take care of others says govinda

20 सितम्बर 2012


मुम्बई| बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के लोगों से अपील की है कि वे गणेश उत्सव मनाते समय सीमा में रहें और उत्सव की मस्ती में दूसरों को परेशान न करें। गोविंदा ने कहा, "उत्सव मनाते समय यह ख्याल रखें कि आपकी वजह से किसी को परेशानी न झेलनी पड़े। उत्सव का माहौल लोगों को उत्साहित कर देता है और लोग इसे अलग-अलग तरीके से व्यक्त करने की कोशिश करते हैं।"


उन्होंने इस दौरान तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने और आतिशबाजी से दूर रहने के लिए भी कहा।


पश्चिम भारत के मुख्य त्योहार गणेश उत्सव की शुरुआत बुधवार को हुई जो तटीय कोंकण क्षेत्र और पुणे में धूमधाम से मनाया जाता है।

More from: Khabar
32924

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020