Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नए प्यार पर खुलकर बोले शीन

charlie-sheen-hollywood-10122013
10 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
अभिनेता चार्ली शीन, वयस्क फिल्म अभिनेत्री ब्रेट रोजी के साथ अपने प्यार को लेकर अब खुल कर बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा है कि रोजी उनके दिल का खोया हुआ आधा हिस्सा हैं। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, 48 वर्षीय शीन के रोजी के साथ प्यार की अटकलें तभी शुरू हो गईं थी जब 28 नवंबर को मैक्सिको के लॉस कैबॉस स्थित शीन के बंगले की बालकनी में दोनों को चुंबन करते हुए देखा गया था।

बाद में शीन ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा कर के रोजी के साथ अपने प्यार की पुष्टि की थी। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था "अब तक की सबसे अच्छी थैंक्सगिविंग।"

शीन ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी की यात्रा अपने दिल के आधे हिस्से की खोज में की है। उसका परिणाम मुझे अब बड़ी सफलता के रूप में मिला है।"
More from: samanya
35790

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020