Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रिएलिटी शो में चार्ली?

charlie-sheen-hollywood-13112013
13 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
अभिनेता चार्ली शीन से एक टीवी शो के लिए संपर्क किया गया है। शो शीन की पूर्व पत्नी ब्रूक मिलर के साथ उनके बच्चों के संरक्षण को लेकर चल रही लड़ाई के बारे में बताना चाहता है। अपने चार वर्षीय जुड़वा बच्चों के संरक्षण को लेकर चार्ली और उनकी पूर्व पत्नी ब्रूक में महीनों से झगड़ा चल रहा है।

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, अब टीवी मालिकों को लगता है कि बिखरे परिवार, रिएलिटी शो का विषय बनाए जा सकते हैं।

चार्ली ने लास एंजेलिस डिपार्टमेंट ऑफ चिल्ड्रेन एंड फैमिली सर्विसेज (डीसीएफएस) में ब्रूक के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। न्यायधीश ने पिछले हफ्ते ही इनके दोनों बच्चों के अस्थाई संरक्षण का जिम्मा ब्रूक के भाई स्कॉट को दिया था।

टीवी अधिकारियों ने डीसीएफएस के चिकित्सा निदेशक चार्ल्स सोफी से भी शो में शामिल होने के लिए कहा है क्योंकि इस संरक्षण मामले में वह काफी हद तक शामिल हैं।
More from: samanya
35580

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020