Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चेरिल से नाखुश हैं उनकी मां

cherly mother unhappy

25 अगस्त 2012

लंदन। गायिका चेरिल कोल की मां जोअन कालाघन नर्तक ट्रे हॉलोवे के साथ चेरिल के रिश्ते को लेकर परेशान हैं और उन्हें लगता है कि हॉलोवे उनका दिल तोड़ सकता है। चेरिल की मां पिछले महीने 27 वर्षीय हॉलोवे से मिली थीं जिसके बाद वह अपने दोस्तों से यह कहती सुनी गई कि वह अपनी बेटी के इस नर्तक के साथ रिश्ते को लेकर परेशान हैं।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने कालाघन के एक दोस्त जॉन के हवाले से लिखा है, "यह उनके रिश्ते की शुरुआत है और वह अब तक हॉलोवे को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। वह चेरिल के साथ अच्छा लगता है लेकिन यह डर है कि वह उनके साथ ज्यादा दिन नहीं रहेगा।"

चेल्सी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी एस्ले कोल को दो साल पहले तलाक दे चुकी 27 वर्षीय चेरिल हॉलोवे के साथ मार्च महीने से समय व्यतीत कर रही हैं। ये दोनों 'द एक्स फैक्टर' में प्रस्तुति देने के बाद से साथ-साथ हैं।

 

More from: samanya
32455

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020