Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

छेड़छाड़ मामले में गोगोई से बात करेंगे चिदम्बरम

chidambaram talks to gagoi case of tampering

 
13 जुलाई 2012

चण्डीगढ़।  केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने महिलाओं तथा बच्चों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से पूछेंगे कि राज्य की राजधानी गुवाहाटी में एक किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ तथा उसके कपड़े फाड़ने की घटना में वह क्या कार्रवाई करने वाले हैं? यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि घटना के बाद सरकार क्या करने जा रही है, चिदम्बरम ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री से पूछूंगा कि वह क्या कार्रवाई करेंगे?"

गुवाहाटी में चार दिनों पहले सोमवार रात एक पब के बाहर 11 लोगों ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि सभी 11 लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री गोगोई ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि गुवाहाटी तथा राज्य के अन्य स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाले ऐसे अपराधों से निपटने के लिए अलग कार्य बल गठित किया जाएगा।

More from: samanya
31821

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020