Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चित्रांगदा के आइटम नम्बर के बोल बदले

chitrangada s iteam number lyrics chnage

27 जुलाई 2012

मुम्बई। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने खुलासा किया है कि 'जोकर' फिल्म में उनके आइटम नम्बर के बोलों 'आई वांट फखत यू' को बदलकर 'आई वांट जस्ट यू' कर दिया गया है। ऐसा गाने को अनचाही प्रतिक्रिया मिलने से बचाने के लिए किया गया है।


उन्होंने कहा, "फखत यू' वास्तव में एक मराठी शब्द है जिसका मतलब 'सिर्फ तुम' है।"


चित्रांगदा ने कहा, "हर कोई इसका मतलब नहीं समझ सकता। वे इसका कुछ और मलतब लगा सकते हैं। अत: इस स्थिति से बचने के लिए फिल्म निर्माता ने इसकी जगह 'जस्ट यू' रखने का फैसला किया और यह भी उतना ही मस्ती भरा है।"


उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे अप्रिय मान सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता की ऐसी कोई मंशा नहीं है। यह एक पारिवारिक फिल्म है और बच्चों के लिए है।"


शिरीष कुंदर निर्देशित 'जोकर' में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है और यह 31 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी।

 

More from: Khabar
32075

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020