Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

काफिराना चित्रांगदा के पति को भी लुभा गया

chitrangda on song kafirana

1 अगस्त 2012

मुंबई। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को नई फिल्म 'जोकर' का अपना आइटम नंबर 'काफिराना' बहुत पसंद है। खास बात यह है कि उनके गोल्फ खिलाड़ी पति ज्योति रंधावा को भी इस गीत में चित्रांगदा आकर्षक लगी हैं।

चित्रांगदा ने बताया, "उन्हें वास्तव में यह गाना पसंद आया। उन्होंने कहा कि मैं परम्परागत ग्रामीण परिधानों में वास्तव में बहुत अच्छी दिखती हूं।"


'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'कल: येस्टरडे एंड टुमॉरो', 'ये साली जिंदगी' जैसी लीक से अलग फिल्मों व 'देसी बॉयज' जैसी पूर्ण व्यावसायिक फिल्म में अभिनय कर चुकीं चित्रांगदा 'जोकर' में पहली बार आइटम नंबर करती दिखेंगी।


उन्होंने कहा, "मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं अपनी छवि को बदलने की कोशिश नहीं कर रही हूं और न ही किसी खास तरह की भूमिकाओं में फिट होने का प्रयास कर रही हूं। मैं कुछ अलग तरह की फिल्में करने की कोशिश कर रही हूं। यह एक जोखिम है। कई बार आप सीधे मुंह के बल गिरते हैं। कभी-कभी ऐसा नहीं होता। लेकिन मुझे लगता है कि यह जोखिम उठाना है। मेरे पास इसे करने के लिए पर्याप्त समय था।"


शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी 'जोकर' में अक्षय कुमार व सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है। फिल्म 31 अगस्त को प्रदर्शित होगी।


'काफिराना' का मूल संस्करण 'आई वांट 'फख्त' यू' (फख्त मराठी शब्द है, जिसका मतलब होता है सिर्फ तुम) पंक्ति के कारण विवादस्पद था लेकिन बाद में विवाद से बचने के लिए इसे बदल दिया गया।
More from: Khabar
32122

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020