Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाले से ठिठुरा श्रीगनर, तापमान शून्‍य से 5.6 डिग्री नीचे

Srinagar sees coldest day at minus 5.6 degrees

19 दिसंबर, 2010

श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को इस मौसम की सबसे अधिक सर्दी रही और न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में भी विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की सर्दी के कारण नलों से पानी की आपूíत बाधित हो रही है।

पुराना श्रीनगर के 61 वर्षीय माजिद शेख ने कहा, "बाहर जाते समय हम गर्म कपड़े पहन रहे हैं और सर्दी से बचने के लिए काफी ऐहतियात बरत रहे हैं।"

श्रीनगर में मौसम विभाग के सहायक अधिकारी एम. एस. वानी ने कहा, "न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। लेह में तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस तथा कारगिल में शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"

वानी ने कहा, "पहलगाम में तापमान शून्य से सात डिग्री तथा गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"

उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले के एक निवासी बशीर अहमद वार ने कहा, "सुबह में पानी की आपूर्ति करने वाले नलों में आपूर्ति बाधित हो रही हैं। उन्हें सही करने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है।"

अधिकारियों ने अगले दो दिनों में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। अधिकारियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है और अगले कुछ दिनों में मौसम में सुधार होने की संभावना बहुत कम है।

More from: Khabar
17069

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020