Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वामपंथी दल का देशभर में प्रदर्शन

communist party against the performance  increase the price of petrol

24 मई 2012

नई दिल्ली। वामपंथी दलों ने पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की घोषणा को आम आदमी पर 'बर्बर हमला' बताया है। इन दलों ने 31 मई को इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक बयान जारी कर कहा, "हम पेट्रोल की कीमत में 7.54 रुपये तक की वृद्धि की आलोचना करते हैं। यह आम लोगों पर बर्बर हमला है, जो पहले से ही आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि से परेशान हैं।"

बयान में कहा गया है कि वामपंथी दल पहले से ही मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस लेने के लिए वामपंथी दल 31 मई को देशभर में प्रदर्शन करेंगे।

 

More from: samanya
30871

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020