Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब 'हीरोइन' के पोस्टर पर बवाल से प्रचार !

controversy or publicty over heroine poster


25 जुलाई 2012

मुंबई। मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन 21 सितंबर को रिलीज होगी। और अब यह लगभग तय है कि जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती इसके साथ कोई न कोई विवाद चलता रहेगा। इस विवाद को दूसरे शब्दों में प्रचार भी कह सकते हैं।

ताजा बवाल फिल्म के पोस्टर को लेकर हो रहा है। मधुर ने इस फिल्म के दो पोस्टर सबसे पहले ट्विटर पर रिलीज किए थे। उनके साथियों ने इन पोस्टरों की पब्लिसिटी की और फिर मीडिया में ये पोस्टर छा गए। इनमें से एक पोस्टर में करीना कपूर लेटी हुई हैं। कहा जा रहा है कि यह पोस्टर हॉलीवुड से चुराया गया है। फिल्म का एक पोस्टर मशहूर अमेरिकी गायिका मारिया कैरे के एलबम 'द इमैंसपेशन ऑफ मिमी' के प्रचार फोटो की नकल है। इस पोस्टर में करीना उसी अंदाज में बिस्तर पर लेटी हैं जैसे कैरे अपने प्रचार पोस्टर में हैं। दोनों पोस्टरों में सिर्फ अंतर उनके मूड को लेकर है। मारिया केरे मुस्कुरा रही है तो करीना गंभीर मूड में दिख रही है।

हीरोइन को लेकर पहला और बड़ा विवाद मुख्य अभिनेत्री को लेकर हुआ था। मधुर ने एश्वर्या को फिल्म में साइन किया था लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद एश्वर्या फिल्म से हट गई थीं। लेकिन काफी विवाद के बाद। बाद में करीना को मधुर ने साइन किया।

फिल्मी पंडितों का मानना है कि मधुर का यह पब्लिसिटी तरीका है और यह अब फिल्म के प्रदर्शन तक चलता रहेगा।

More from: samanya
32027

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020