Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'दबंग 2' की पहली झलक फेसबुक पर जारी

dabangg 2 first release on facebook

 10 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'दबंग 2' की पहली झलकी सलमान के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी कर दी गई है। सलमान ने कहा है कि यह झलकी नए जमाने के उन लोगों के लिए है जो उनकी फिल्मों की खबरों के लिए मीडिया के नए साधनों का प्रयोग करते हैं।


सलमान के फेसबुक प्रोफाइल को पसंद करने वालों की संख्या 68 लाख पहुंच गई है। सलमान ने कहा कि वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पारंपरिक साधनों का भी प्रयोग करेंगे।


'दबंग-2' का निर्देशन सलमान के बड़े भाई अरबाज खान ने किया है। यह सलमान अभिनीत 'दबंग' का सिक्वल है और इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दीपक डोबरियाल ने काम किया है। यह फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

 

More from: samanya
33723

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020