Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉबी डार्लिंग के पकड़े जाने के बाद गे पार्टी पर बहस !

bobby darling arrest in gay party

18 सितंबर 2011

मुंबई। मुंबई में आयोजित गे पार्टी में टीवी शख्सियत बॉबी डार्लिंग के पकड़े जाने के बाद एक नयी बहस शुरु हो गई है। बहस के सिरे तीन सवालों से जुड़े हैं। पहला, क्या भारत में गे पार्टी का चलन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि एक एक पार्टी में 100 से 200 लोग आसानी से पहुंच रहे हैं। क्या इन पार्टी में शरीक होना इतना आसान है, क्योंकि गे पार्टी का टिकट ऑनलाइन बेचा गया और वह भी महज 450 रुपए में। तीसरा, क्या बॉलीवुड के सेलेब्रिटी इन गे पार्टियों को बढ़ावा दे रहे हैं,क्योंकि बॉबी डार्लिंग का संबंध भी बॉलीवुड से है और कई अभिनेताओं पर 'गे' होने का आरोप लगातार लगता रहा है। इनमें से कुछ तो सुपर स्टार हैं।

फिलहाल, बॉबी डार्लिंग को छोड़ा जा चुका है, और उन्होंने इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मामले की बात करें तो शनिवार रात को पुलिस ने एक गे पार्टी पर पर छापा मारकर 110 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि बॉबी डार्लिंग भी इस पार्टी में मौजूद थीं। पुलिस ने बाद में सभी आरोपियों को 1200 रुपए का जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया। यह पार्टी अंबोली इलाके के स्पैनिश विला होटल में चल रही थी।

सूत्रों के मुताबिक मुंबई में गे पार्टी का चलन धीरे धीरे आम हो रहा है। मुंबई के कई इलाकों में हर हफ्ते इस तरह की पार्टियां आयोजित होती हैं। इनके टिकट फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट से भी बेची जाती हैं।

फिलहाल,लोगों की उत्सुकता इस मामले में इसलिए अधिक है क्योंकि बॉबी डार्लिंग का नाम इससे जुड़ा है। बॉबी का असली नाम पंकज शर्मा है। वह सेक्‍स परिवर्तन कराकर पंकज से बॉबी डॉर्लिंग बनी हैं। दिलचस्प यह कि गे पार्टी में बॉबी के दिखने के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि उनकी किस तरह के सेक्स में दिलचस्पी है। उन्‍हें लड़के से ज्‍यादा लड़की कहलाना पसंद है लेकिन वह गे पार्टी में मौजूद थे।

More from: samanya
25100

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020