Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दीपिका ने जवानों के साथ किए असली स्टंट!

deepika do real stunts with soldiers


14 अगस्त 2012

मुम्बई। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आती हैं लेकिन दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों जम्मू में सेना के जवानों के साथ असल एक्शन करने की कोशिश की। 26 वर्षीय दीपिका एनडीटीवी इंडिया के शो 'जय जवान' की शूटिंग के लिए जम्मू गई थी और उन्होंने बख्तरबंद रेजिमेंट और जम्मू एवं कश्मीर राइफल के जवानों के साथ कुछ रोमांचक करतब किए।

दीपिका ने कहा, "उन्होंने छह फुट की दीवार से छलांग लगाई, टी 72 टैंक में सवारी की, राइफल चलाई और जवानों के साथ बास्केटबॉल और बैडमिंटन भी खेला।"

उनकी खेल भावना से जवानों का उत्साह भी बढ़ा। यह कड़ी बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रसारित की जाएगी।

 

More from: Khabar
32304

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020