Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्‍ली में गुरुवार और शुक्रवार को ऑटोरिक्‍शा की हड़ताल

delhi-autorickshaw-drivers-on-strike

18 मई 2011

नई दिल्ली।  दिल्ली में 'ग्लोबल पोजीशनिग सिस्टम' (जीपीएस) लगाने का खर्च सरकार की तरफ से वहन किए जाने की मांग को लेकर हजारों ऑटोरिक्शा चालक गुरुवार और शुक्रवार को हड़ताल करेंगे।

ऑटोरिक्शा ट्रेड यूनियनों का कहना है कि वे जीपीएस लगाने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वह चाहते हैं कि इसे लगाने और मरम्मत का खर्च दिल्ली प्रशासन वहन करे।

ऑटोरिक्शा ट्रेड यूनियन 'राष्ट्रवादी जनता तिपहिया चालक महासंघ' के अध्यक्ष सुरश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से नरमी न दिखाए जाने के कारण 55,000 ऑटोरिक्शा चालक दो दिवसीय हड़ताल करेंगे।

शर्मा ने बताया, "हम बुधवार से हड़ताल शुरू करने वाले थे लेकिन दो यूनियन ही इसके लिए तैयार थीं। इसलिए हमने गुरुवार से हड़ताल करने का फैसला किया है।"

उन्होंने बताया, "हमें जीपीएस लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि हम इसके लिए सलाना 15,000 रुपये का भुगतान नहीं कर सकते। सरकार को इस खर्च को वहन करना होगा।"

उल्लेखनीय है कि सरकार ऑटोरिक्शा में जीपीएस लगाना चाहती है जिससे रफ्तार, मार्ग के बारे में तमाम जानकारियां मिल सकें। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

More from: Khabar
20806

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020