Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिलीप कुमार 90 की उम्र में उमरा पर जाएंगे

dileep kumar will go to saudi arab

 3 जनवरी 2013

मुम्बई।  वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार बुधवार की शाम अपनी पत्नी सायरा बानू के साथ उमरा करने के मकसद से सउदी अरब के लिए रवाना होंगे। दिलीप कुमार पिछले महीने 90 साल के हुए। इस दौरान उनके कुछ संबंधी भी साथ रहेंगे।


मदीना में हज के समान अरकान पूरे करने को उमरा कहा जाता है।


इस वयोवृद्ध अभिनेता ने ट्वीट किया, "अल्लाह की मेहरबानी है कि उन्होंने मुझे सायरा, आसिफ, फैजल.. के साथ उमरा पर जाने की शक्ति दी है। मेरे डॉक्टर मित्र, मेरे कुछ संबंधी भी मेरे साथ उमरा पर जाएंगे। आप मेरे लिए दुआ करें।"


उमरा के लिए मक्का जाया जाता है। मुस्लिमों द्वारा किया जाने वाला यह धार्मिक कार्य साल में कभी भी किया जा सकता है।


योजना की पुष्टि करते हुए दिलीप साहब के मैनेजर ने आईएएनएस को बताया, "हां, वह अपनी पत्नी और कुछ करीबी मित्रों के संग उमरा पर जा रहे हैं।

More from: samanya
34245

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020