Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डिम्पल कन्नौज से लडेंगी लोकसभा उप-चुनाव

dimple is contesting sub lok sabha election from kannoj

26 मई 2012
 
लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज लोकसभा सीट के लिए होने वाले उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार होंगी। सपा की ओर से शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गयी। गौरतलब है कि यह सीट उनके पति अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। डिम्पल के चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक से बाहर निकलने के बाद सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रामगोपल यादव ने संवाददताओं से कहा, "संसदीय बोर्ड ने डिम्पल को ही कन्नौज से उप-चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया गया है कि पार्टी आगामी निकाय चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न और झंडे के बिना ही लड़ेगी। उनका कहना था कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव तो लडें़गे लेकिन पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 व 11 जुलाई को कोलकाता में होगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं सांसद मौजूद थे।

 

More from: Khabar
30908

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020