Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

1-2 नहीं 59 कट के साथ टीवी पर आएगी 'डर्टी पिक्चर'

dirty picture will on tv with 59 cut

8 अगस्त 2012

मुंबई। डर्टी पिक्चर को टेलीविजन के दर्शक भी अब देख पाएंगे। लेकिन, विवादास्पद डर्टी पिक्चर का वे कितना 'मजा' ले पाएंगे-यह देखना होगा क्योंकि फिल्म एक-दो नहीं बल्कि पूरे 59 कट्स के बाद टेलीविजन पर प्रसारित होगी। अब ऐसे में कितने सीन बचे रह पाए हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।


सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'डर्टी पिक्चर' के प्रसारण से जुड़े विवाद सुलझा लिए हैं। अब डर्टी पिक्चर को प्राइम टाइम में ही देखा जा सकेगा। लेकिन, फिल्म जिन वजहों से विवाद में आई थी, क्या वे सीन फिल्म में हैं। यही सवाल है जो अब दर्शक जानना चाहते हैं।


रिपोर्टे के मुताबिक आगामी 26 अगस्त को फिल्म 'डर्टी पिक्चर' का प्रदर्शन सोनी चैनल पर ही किया जाएगा।


गौरतलब है कि निर्माता एकता कपूर की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को टीवी के प्राइम टाइम में प्रसारण को लेकर विवाद छि़ड़ गया था, जिसके चलते अप्रैल में इसके प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी। इस फिल्म के विवाद के चलते कई दूसरी फिल्मों का प्रसारण भी अटक गया था।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म डर्टी पिक्चर को प्राइम टाइम में दिखाने पर यह कहकर रोक लगा दी थी कि फिल्म की सामग्री प्राइम टाइम दर्शकों के लिए अनुपयुक्त है। सोनी टीवी की वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष व व्यवसाय प्रमुख स्नेहा राजानी ने ट्विटर के जरिए इस संबंध में जानकारी दी। उनके मुताबिक 26 अगस्त को डर्टी पिक्चर को दिन में दो बार दिखाया जाएगा। इसे दोपहर 12 बजे और रात 8.30 बजे देखा जा सकेगा। फिल्म के टीवी प्रसारण को लेकर एकता के बालाजी मोशन पिक्चर्स के अधिकारी खुश हैं।


उल्लेखनीय है विद्या बालन अभिनीत फिल्म डर्टी पिक्चर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की कहानी से प्रेरित है।

More from: samanya
32198

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020